Sunday, April 12, 2026

शिमला की भट्ठाकुफर मंडी में 2500 में बिकी स्पर वैरायटी के सेब की एक पेटी

हिमाचल आजकल

शिमला। सूबे की फल मंडियों में सेब कीआमद बढऩे लगी है। फल मंडियों में सेब की स्पर वैरायटी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को शिमला की भट्ठाकुफल फल मंडी में सुन्नी  क्षेत्र से स्पर सेब पहुंचा।  मंडी में स्पर सेब की एक पेटी 2500 रूपए में बिकी। इसके अलावा अन्य फल मंडियों में भी स्पर वैरायटी का सेब पहुंचने लगा है। सेब सीजन अब रफ्तार पकडऩे लगा है। प्रदेश के कम ऊंचाई वाले  क्षेत्रों में सेब तुड़ान जोरों पर चल रहा है। अर्ली वैरायटी कस सेब मंडियों में पहुंचने लगा है। इस बार प्रदेश में सेब की करीब 3.50 करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। अब सेब सीजन श्ुारू हे चुका है। सेब सीजन के शुरू में बागवानों को उनके उत्पाद की अच्छे दाम मिलने लगे है। शुक्रवार को भट्ठाकुफर फल मंडी में स्पर वैरायटी की पहली खेप पहुंची है। सुन्नी क्षेत्र  के स्पर सेब की एक पेटी 2500 रूपए में बिकी।  लिहाजा अगले कुछ दिनों में स्पर वैरायटी सेब के दामों और ज्यादा उछाल आने के आसार है। जबकि अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते में रॉयल वैरायटी केसेब मंडियों में दस्तक देना शुरू कर देगा। रॉयल सेब देशभर की मंडियों में अधिक डिमांड रहती है।  अहम बात यह है कि रॉयल वैरायटी के सेब को लंबे समय  तक सीए स्टोर में रखा जा  सकता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles