बैठक में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता हुए शामिल
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने शनिवार को हैदराबाद में शुरू हुई दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों, कुछ निकाय चुनावों, रामपुर, आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनावों और त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को भारी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अभी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, आज पूरी दुनिया की आर्थिक विकास दर औसतन 6 फीसदी है। वहीं, भारत की अर्थव्यवस्था 8.7 फीसदी की दर से आगे बढ़ रही है । यह भी केंद्र सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि बूथ को मजबूत करना बहुत बेहद जरूरी है। बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की बात को घर घर पहुंचा सकते हैं और अपनी बात सबके सामने रख सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश भाजपा नेताओं को बुहत कुछ सीखने को मिलता है यह सीख विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :