Sunday, April 12, 2026

प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लोगों से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया : प्रतिभा सिंह

स्व. वीरभद्र सिंह के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कांग्रेस ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण को बढ़वा देने के लिए कार्य किया।  महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे है। उन्होंने महिलाएं  से एकजुट होने और कांग्रेस को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किया।

शनिवार को  मनाली विधानसभा क्षेत्र के जगत सुख में ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।  प्रदेश की  भाजपा सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार के किए गए कार्यो के उद्घाटन कर रहें है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लोगों से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया।  बागवानों और किसानों से किया वादा भी पूरा नहीं किया। आज प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज तले डूब गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार प्रदेश का दौरा कर चुके है पर इस दौरान उन्होंने न तो महंगाई पर कोई बात करते है और न ही बेरोजगारी पर।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपने  घोषणापत्र  में कर्मचारियों की आेल्ड पेंशन को शामिल कर सत्ता में आते ही इसे लागू करेगी। उन्होंने इस दौरान मानली ब्लॉक के सभी मंडलो को उनकी मांग पर अपनी सांसद निधि से 15-15 हजार देने  की भी घोषणा की है। प्रतिभा सिंह ने मनाली ब्लॉक कांग्रेस की एकजुटता पर खुशी जताते  हुए कहा कि इस बार मानली से कांग्रेस की जीत पक्की है,इसके लिये उन्होंने यहां लोगों को अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ  मानली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा,महासचिव प्रभारी चेतराम ठाकुर,भुवनेश्वर गौड, हितेंद्र सेन,दवेंद्र नेगी, अलका ठाकुर,मनोरमा बेध सहित सेवादल,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस एनएसयूआई और ब्लॉक की सभी महिला मंडल की भारी संख्या में सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles