Sunday, April 12, 2026

नगर निगम शिमला के चुनाव से भाग रही भाजपा : हर्षवर्धन चौहान

भाजपा को चल जाएगा नगर निगम के चुनाव में लोकप्रियता का पता

हिमाचल आजकल

शिमला।  कांग्रेस विधायक दल के उपनेता हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि भाजपा सरकार शिमला नगर निगम चुनावों से भाग रही है। शिमला नगर निगम चुनाव में हार के डर से भाजपा यह चुनाव टालने  का प्रयास कर रही है। भाजपा नगर निगम शिमला का चुनाव हार रही है। उनका कहा है कि भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों को करवाकर देख लें,भाजपा को अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा।  हर्षवर्धन चौहान ने प्रदेश की माली हालत पर मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करें। वे शनिवार को शिमला मेंपत्रकारों से बात कर रहे थे। उनका कहना है कि  प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से दुखी है और वह बदलाव चाहती है।  मु यमंत्री और भाजपा के नेता भी यह भांप चुके हैं और सत्ता में बने रहने के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री जिस भी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे है  वहां पर करोड़ों रुपए की घोषणाएं कर शिलान्यास किए जा रहे है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि  वह एेसे एक दर्जन योजनाएं बताएं, जोउनके कार्यकाल में शुरू हुई और इसी कार्यकाल में पूरी हुई हो। एेसी कोई भी योजनाएं नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके शिलाई क्षेत्र में मु यमंत्री ने 138 करोड़ रुपए की 20 योजनाआें का शिलान्यास किया और जब पता किया तो खुलासा हुआ कि इनके लिए बजट में केवल 16 करोड़ रुपए  का ही रखा है। इससे साफ है कि विकास के लिए बजट नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि  प्रदेश की अर्थव्यवस्था खराब है और हिमाचल 70 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में दबा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज लेकर हवा में घूम रही है और राज्य में सडक़ों की दुर्दशा की उसे कोई चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर श्वेत पत्र जारी करें।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी हैलीकप्टर का दुरूपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी मंत्रियों को भी महंगी गाडिय़ां खरीदी हैं और इस पर फिजूलखर्ची की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वीआईपी कल्चर को खत्म करने की बात तो करती थी, लेकिन सत्ता में आने पर एेसा कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर वीआईपी कल्चर को खत्म करेगी और हैलीकाप्टर के बजाय सडक़ों से जनता के बीच जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles