Sunday, April 12, 2026

एचपीएमसी 8 जुलाई को तय करेगी कार्टन व ट्रे के दाम

हिमाचल आजकल

शिमला। इस बार बागवानों को सबे की पैकिंग के लिए मंहगे दामों पर कार्टन खरीदना पड़ रहा है। कार्टन के पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जा रहा है। इस कड़ी में सरकार उपक्रम एचपीएमसी ने कार्टन के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए है। एचपीएमसी 8 जुलाई को कार्टन के दाम तय करेगी। इस बार कार्टन के दाम में 10 से लेकर 15 रूपए तक की बढ़तारी की गई है।

प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो चुका है। जुलाई के दूसरे हफ्ते में सेब सीजन रफ्तार पकडऩी शुरू कर देगा। लेकिन बागवानों को सेब की पैकिंग के लिए कार्टन व ट्रे मंहगे दामो पर मिल रहे है। ख्ुाले बाजार में कार्टन के मनमाने दाम वसूले जा रहे है। वहीं सरकारी उपक्रम एचपीएमसी ने कार्टन की खरीद की प्रक्रिया श्ुारू कर दी है। हालांकि एचपीएमसी कम मात्रा में कार्टन की खरीद करता है। जबकि एचपीएमसी द्वारा कार्टन  के अलग अलग दाम तय  किए जाते है। जब एचपीएमसी कार्टन के दाम निर्धारित करता है तो उसके बद खुले बाजार में कार्टन के दामों में कुछ  कमी आ जाती है। प्रदेश में इस बार 3.50 करोड़ से की पेटियों के उत्पादन का अनुमान लगाया गया  है। लेकिनइस बार  एचपीएमसी बागवानों को केवल 2 लाख कार्टन की  उपलब्ध करवाने  जा रहा है। कार्टन के दाम बढऩे से बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की चिंता सताने लगी है।

उधर, एचपीएमसी के महाप्रबंधक हितेश आजाद का कहना है कि 8 जुलाई को कार्टन की खरीद को लेकर अंतिम फैसला लिया जएगा। कम रेट पर कार्टन उपलब्ध करवाने वाली कंपनी को कार्टन का आर्डर दिया जाएगा। उनका कहना है कि कार्टन की क्वालटी को देखकर ही दाम तय किए जाएंगे। एचपीएमसी अलग अलग कंपनी से कार्टन की खरीद करेगी। बागवानों को जल्द कार्टन उवलब्ध करवाने की प्रयास किए जाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles