Sunday, April 12, 2026

प्रदेश की जनता बेसब्री से कर रही विधानसभा चुनाव का इंतजार : प्रतिभा सिंह

कांगड़ा की सभी 15 सीटों कांग्रेस की झोली में आएंगी

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही कर्मचारियों, मजदूरों व आम लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया है। भाजपा केवल जुमेलबाजी कर लोगों को गुमराह करती रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है इसके लिए उन्होंने सभी से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

रविवार को पालमपुर में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंटक कांग्रेस का एक एेसा अग्रणी संगठन है जो श्रमिकों की आवाज को बुलंद करता है। उन्होंने कहा कि आज के आज प्रदेश में जिस प्रकार से महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है वह बहुत ही चिंता की बात है। भाजपा यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बेरोजगारों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह कल ही  जनजातीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे से लोटी है। उन्होंने कहा कि लोग बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा के बाद  कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि आज की इंटक की इस सभा से साफ है कि प्रदेश बदलाव की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की सभी 15 सीटों पर इस बार कांग्रेस की झोली में आएंगी और कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने मजदूरों व कामगरों के कल्याण की  नीतियां बनाई।  भाजपा ने मजदूरों का शोषण ही किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी मजदूर हितेषी नही हो सकती,क्योंकि यह तो पूंजीपतियों की सरकार है जो आज देश की सार्बजनिक सम्पतियों को इन पूंजी पतियों की बेच रही है।सुक्खू ने कहा कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

 इस सम्मेलन में भारी संख्या में इंटक से जुड़े कर्मचारियों व श्रीमक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज विहारी लाल बुटेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पूर्व मंत्री चंद्र कुमार,प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक राजेद्र राणा, पवन काजल, विधायक आशीष बुटेल, विक्रमादित्य  सिंह,भवानी सिंह,पूर्व विधायक अजय महाजन,संजय रत्न,यादवेंद्र गोमा, जगजीवन पाल,किशोरी लाल,सुरेंद्र ठाकुर, सहित केवल सिंह पठानिया, सुरेंद्र मनकोटिया,जगदीश सपिया,मेहश्वर चौहान, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह,जगत राम शर्मा,सीता राम सैनी, उमेश शर्मा,सुभाष शर्मा,मान चंद नेगी,खिमी राम,डी आर जोशी, सत्या रानटा, रीना भारती, गुरदास राम सांख्यान,पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles