Sunday, April 12, 2026

राकेश बबली के निधन से प्रदेश भाजपा शोकाकुल, बड़सर के पैतृक गांव बुदान में किया अंतिम संस्कार

हिमाचल आजकल

 शिमला। भाजपा राज्य किसान मोर्चा और राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली का शनिवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।  बबली आनी से किन्नौर जा रहे थे, तभी उन्हें नेगुलसारी के पास दिल का दौरा पड़ा। उन्हें इलाज के लिए रामपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बबली भाजपा, एबीवीपी और आरएसएस के लिए एक महान कार्यकर्ता थे, उन्होंने विभिन्न पदों पर पार्टी की सेवा की है। उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह छह बजे शिमला पहुंचा,। शिमला से भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश सचिव तिलक राज, कार्यालय सचिव पीएस कंवर और मुख्यमंत्री के आेएसडी शिशु भाई धर्मा उनके पैतृक बड़सर के  बुदान गांव पहुंचे। यहां बबली का अंतिम संस्कार किया गया।

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली के असामयिक निधन की खबर बेहद दर्दनाक है। यकीन नहीं होता कि राकेश बबली हमें छोडक़र हमेशा के लिए चले गए।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी हमेशा खलेगी। एेसे कार्यकर्ता हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करें।

 भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि राकेश शर्मा बबली को हमेशा एक ईमानदार और मेहनती नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए 365 दिन काम किया और पार्टी के प्रति उनका समर्पण शानदार था। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हमने एक रत्न खो दिया है, राकेश का पार्टी को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए सदा याद किया जाएगा।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि राकेश शर्मा बबली के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका पूरा जीवन समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles