Monday, January 12, 2026

कंगना रनौत ने देश भक्तों का मजाक उड़ाया- जैनब चेदल

 हिमाचल आजकल

शिमला । प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा जेनब चंदेल ने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार मिलने के  आजादी  को लेकर अभिनेत्री कंगना रानौत  का बयान निदंनीय और शर्मनाक है। यह हमारे देश का दुर्भाग्य है जहां पर  एक राजनीतिक पार्टी को खुश करने के लिए देश  पर मर मिटने वालों का मजाक उड़ाया गया है।

उनका कहना है कि वर्ष  1947 के दौर में हजारों लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी। गुलामी के खिलाफ लड़ाई तो देश में वर्ष  1857 से ही चली आ रही है जहां पर रानी लक्ष्मीबाई और मंगल पांडेय जैसे महान वीर सपूत व देशभक्त हुए और बाद में सुखदेव, राजगुरु चंद्रशेखर आजाद व उधम सिंह जैसे भारत मां के बहादुर सपूत जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों तक का मोह छोड़ दिया था।  कंगना रानौत ने उन सभी देशभक्तों का मजाक उड़ाया है। जिसकी हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस कठोर निंदा करती  हैं और कंगना राणावत देश के देशभक्तों से माफी मांगे!

जेनब चंदेल ने कहा कि पद्मश्री एक बहुत बड़ा सम्मान है और यह राष्ट्र के उन लोगों को मिलता है जिन्होंने किसी कार्य में महारथ हासिल की हो या समाज भलाई का कोई अतुलनीय कार्य किया हो। कंगना रानौत को भी यह सम्मान मिला तो उन्हें इस की गरिमा भी बनाए रखनी चाहिए थी। महिला कांग्रेस की केंद्र सरकार से प मांग है कि कंगना रानौत से पद्मश्री  पुरस्कार वापस लिया जाए और एेसे निंदनीय बयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles