Monday, January 12, 2026

5 लाख सदस्य बनाने की तैयारी में हिमाचल कांग्रेस

हिमाचल आजकल

शिमला l उप चुनाव से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस ने अब सदस्यता अभियान की तैयारियांशुरू कर दी है। इस कड़ी में कांगे्रस ने पहले चरण में 5 लाख सदस्य बनानेकी योजना बनाई है। प्रदेश कांगे्रस 19 नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करनेजा रही है। सदस्यता फार्म की छपाई का काम अगले दो दिनों में पूरा होजाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इस बारे प्रदेश कांग्रेसकमेटी को दिश निर्देश जारी किए गए है।सूबे में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है। इससे ठीक पहलेकांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। हालांकि अखिल भारतीयकांग्रेस कमेटी ने सदस्यता अभियान पूरा देश में शुरू कर दिया है। लेकिनउप चुनाव व पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन के चलते प्रदेश कांग्रेस नेसदस्यता अभियान की तारीख आगे बढ़ा दी थी। अब प्रदेश कांग्रेस कासदस्यता अभियान 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी केजयंती पर शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीवशुक्ला भी मौजूद रहेंगे। उधर कांगे्रेस ने करीब पांच लाख सदस्यों कोतोडऩे की योजना बनाई है। सदयस्ता फार्म की छपाई का काम लगभग पूरा होचुका है। सदस्यता अभिायन ब्लॉक स्तर से शुरू किया जाएगा। सदस्यत अभियानका जिम्मा पार्टी विधायकों, पूर्व विधायकों के अलावा संगठन के
पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस19 नवंबर को शिमला से सदस्यता अभियान लांच करने जा रही है।प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकरसभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को सूचित किया गया है। इस बार करीब 5 लाख से अधिक सदस्यों को बनाने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है किसदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडऩे के भी प्रयास किएजाएंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का सदस्यता
अभियान काफी अहम है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles