Sunday, April 12, 2026

जीत की क्षमता वाले नेता को उतारेंगे चुनाव मैदान में : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला, कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी और भाजपा के भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस लोगों को भाजपा के जुमेलबाजी से मुक्त करवाएगी,इसके लिए उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने को कहा।

सोमवार को चम्बा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नव संकल्प चिंतन शिविर में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव मैदान में जीत की क्षमता रखने वाले नेता को ही चुनाव मैदान में उतारेगी।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों को पक्की नोकरी के साथ पेंशन भी देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आउट सोर्स में ठेकेदारों के शोषण से मुक्त करवाएगी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम रिवाज बदलने की बात करते है पर कहा कि कांग्रेस सरकार को बदेलगी।

मुकेशअग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नक्शे में चम्बा जिला ही नही है।मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में उड़ते है जमीन पर कम ही चलते है।उन्होंने कहा कि अब चुनावो के समय झूठ की गारंटी लेकर घूम रहे है।प्रदेश पर 85 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है और मुख्यमंत्री घोषणाएं करने में जुटे है।

उन्होंने कह ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है।उन्होंने आरोप लगाया की पुलिस भर्ती पेपर लीक नही नीलाम किया गया।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में मुकेश अग्निहोत्री के दिशा में प्रदेश में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ है।उन्होंने कहा कि आज भले ही वीरभद्र सिंह   भले ही आज हमारे बीच नही है पर उनके आदर्श व विकास के रूप में उनका आशीर्वाद सदैव कांग्रेस के पास है।

आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह सरकारी हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग कर रहें है। जयराम सरकार अब कुछ दिनों की महेमान है।उन्होंने दावा किया कि चंबा जिला की पांचों सीटों पर कांग्रेस की शानदार जीत होगी।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते रहें है।उन्होंने कहा कि हिमाचल एक है और एक रहेगा। प्रदेश में कांग्रेस के पास पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के विकास के कार्य उनके पास है जिसके कारण अभी हाल ही में मंदी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपनी शानदार जीत हासिल की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles