Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने कुल्लू बस दुर्घटना स्थल का दौरा किया

पीड़ितों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की

हिमाचल आजकल

शिमला, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंसर के निकट हुए दुखद बस हादसे के घटनास्थल का दौरा किया और घटना की विस्तृत जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के पीड़ितों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को उन्हें हर सम्भव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।  इस मौके पर विधायक सुरेन्द्र शौरी और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles