Sunday, April 12, 2026

जिला परिषद कर्मचारियों को सरकारी दर्जा दें सरकार : रोहित ठाकुर

हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कर्मचारियों से रोहित ठाकुर ने की मुलाकात

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद कर्मचारी पंचायती राज संस्थाओं की रीढ़ हैं और इनकी सेवाओं  से ही ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य को गति मिलती हैं। प्रदेश में 4700 से अधिक जिला परिषद कर्मचारी पंचायती राज और आम जनता के बीच में महत्वपूर्ण कड़ी  हैं। जिला परिषद कर्मचारियों के प्रति सरकार की उदासीनता का खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 जून से जिला परिषद कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पंचायतों की ग्रामसभा और बैठकें रद्द हो गई हैं। पंचायतों में चले हुए विकास के कार्य ठप्प हो गए हैं और बिना कर्मचारियों से पंचायती राज संस्थाए अपाहिज प्रतीत हो रही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु, बीपीएल सहित जरूरी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहें जिससे जनता और खासकर बेरोजगार युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने  जिला परिषद कर्मचारियों की पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग को जायज ठहराया हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की मांगो को जल्द  सुलझाकर कर्मचारियों व आम जनता को राहत देने की मांग की हैं। कांग्रेस विधायक ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे विकास खंड जुब्बल के जिला परिषद कर्मचारियों से धरना स्थल पर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति जुब्बल कोटखाई की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान भी उपस्थित रहें।  

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles