हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्यान को कट पेस्ट कर मीडिया चैनल पर फर्जी खबर चलाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा और इस प्रकरण में संलिप्त भाजपा नेताओं के विरुद्घ करवाई की मांग की।
कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा षड्यंत्र के तहत कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के लिए आेछी राजनीति कर रही है जो कि लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। भाजपा विपक्ष को राजनीतिक प्रतिद्वंदी न मान कर उन्हें अपना दुश्मन समझ कर राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रताडि़त कर रही है जिस की कांग्रेस पार्टी कढ़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसी का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग कर रही है जो सही नहीं है प्रतिनिधी मंडल में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव यशवंत छाजटा, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी, प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर, इंदरजीत सिंह, नितिन राणा व राजेश वर्मा शामिल थे।


| All Rights Reserved | Website By :