Monday, April 13, 2026

कांग्रेस को जनसंपर्क अभियान में मिल रहा जनता का समर्थन : हरीश जनारथा

कहा, चुनाव के नजदीक मुख्यमंत्री कर रहे झूठी घोषणाएं

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व शिमला नगर निगम के पूर्व उप-महापौर हरीश जनारथा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलतनीतियों से त्रस्त व परेशान हो चुकी है और भाजपा के नेता जुमले छोडने में मस्त है। भाजपा सरकार के नेता प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह कर करोड़ों रूपए की झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को यह बताने का भी प्रयास करें कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा है।

उनका कहना है कि भाजपा सरकार आए दिन घोषणाओं के पुलिंदे बांध रही है,लेकिन भाजपा के कार्यकाल में कोई भी एेसी योजना नहीं आई, जिसका जनता ने विरोध न किया हो। प्रदेश में पीपीई किट घोटाला, पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला व समार्ट सिटी मिशन का दुरूपयोग के किया गया है। इसके अलावा  किसानों-बागवानों को राहत देने में भाजपा  की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से विफल रही है। प्रदेष में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है, वहीं मुख्यमंत्री जयराम लोगों के  मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे है। हरीश जनारथा ने कहा कि  नगर निगम शिमला के वार्ड में हो रहे जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है, जिसका खामियाजा आने वाले शिमला नगर निगम व विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles