Monday, April 13, 2026

8 जुलाई को वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर शिमला में होगा कार्यक्रम

हिमाचल आजकल

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर 8 जुलाई को  शिमला के गेयटी थियेटर में जन विकास था काम, वीरभद्र था नाम  कार्यक्रम शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा।  इस दौरान प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाएगा। प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के धर्म गुरू दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करेंगे। इस कार्यक्रम में हर राजनीतिक दल के नेताओं और आम जनता को बुलाया गया है। इसका आयोजन स्व$ वीरभद्र सिंह के परिवार की तरफ से आयोजित किया जाएगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत छाजटा ने बताया कि 8 जुलाई के दिन को पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन सहित ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। वीरभद्र सिंह को श्रद्घांजलि अर्पित कर पार्टी कार्यकर्ता उन के दिखाए मार्ग और प्रदेश में किए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles