हिमाचल आजकल
शिमला। भारी बरसात के चलते शिमला के चौपाल में चार मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। इस भवन की की नींव कच्ची बताई जा रही है। भारी बरसात के चलते पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कई स्थनों भूस्खलन हो रहा है। बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ रही है। अब शनिवार सुबह चौपाल में चार मंजिला भवन देखते देखते ही जमींदोज हो गया है। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अहम बात यह है कि इस घटना के वक्त भवन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय प्रशासन ने इस भवन को पहले ही खाली करवा लिया था। इस भवन में में यूको बैंक की शाखा और एक होटल चल रहा था।


| All Rights Reserved | Website By :