Sunday, April 12, 2026

सेब पैकिंग के लिए कार्टन की व्यवस्था करें सरकार : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में आपदा से प्रभावित लोगों की तुंरत सहायता प्रदान की जाए। बरसात से प्रभावित सडक़ों खासकर दूर दराज की ग्रमीण क्षेत्रों की सडक़ों को तुरंत बहाल करने किया जाए। जिससे लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने प्रदेश की सडक़ों की खस्ता हालत पर चिंता जताते हुए कहा है कि चूंकि अब प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने वाला है एेसे में माल ढुलाई करने वाले बड़े बाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे सेब की ढुलाई में विपरीत असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से सेब बागवनों के लिए कार्टन व ट्रे की तुरंत व्यवस्था करने की मांग की  है। सेब पेकिंग सामग्री के बड़े दामों को कम करने की मांग करते हुए कहा कि सेब बागवनों को विपणन में कोई समस्या न हो,इसके लिए लेबर,ट्रांसपोर्ट व कार्टन बक्सों की  व्यवस्था की जाए। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बाढ़ व बरसात से किसानों व बागवनों व पशु पालकों को  हुए नुकसान का आंकलन करते हुए प्रभावित लोगों को भी तुरंत राहत प्रदान की जाएं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles