सोनिया गांधी ने 23 जून 2010 को किया था टनल का शिलान्यास
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अटल टनल निर्माण का लेकर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जयपुर में उतरी क्षेत्रीय परिषद की एक बैठक में मुख्यमंत्री का अपने अभिभाषण में अटल टनल निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह देश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका केवल उद्घघाटन किया है जबकि इस सुरंग का शिलान्यास तत्कालीन यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 23 जून 2010 को किया था। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज इस सुरंग निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं स्व. इंदिरा गांधी,राजीव गांधी व डा. मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी का नाम तक नहीं लिया जाता।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री झूठ बोल कर लोगांे को गुमराह नही ंकर सकते। भाजपा आज देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपना राजनीतिक हित साधने में लगी है। अटल टनल से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को हटा कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी आेछी मानसिकता का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति व प्रदेश के लोग भली भांति जानते है कि यह सुरंग किस की देन है।


| All Rights Reserved | Website By :