Monday, January 12, 2026

जलवायु परिवर्तन से लडऩे के लिए पौधे लगाएं : अविनाश खन्ना

हिमाचल आजकल

 शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बताया कि 6 जुलाई को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती थी। इस दौरान विभिन्न एनजीआे द्वारा प्रदेश के सभी 74 मंडलों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। प्रदेश में 224 से अधिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कहा कि वृक्षारोपण को सबसे सुखद और पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों में से एक माना जाता है। जिसमें लोग पृथ्वी को लाभ पहुंचाने के लिए संलग्र हो सकते हैं।  पेड़ कई दीर्घकालिक और अल्पकालिक लाभ प्रदान करते हैं।  वे न केवल अच्छे दिखते हैं, बल्कि वे बाढ़ के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं, हवा की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं, और सूरज की रोशनी को प्रतिबिंबित करके और छाया देकर शहरी गर्मी के प्रभाव को कम करते हैं।  पेड़ लोगों और प्लेनेट के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में  जलवायु परिवर्तन से लडऩे की जरूरत है और वृक्षारोपण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles