भाजपा को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया
हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि डूमेहर पंचायत की सडक़ों में सुधार किया जाएगा। जिससे यहां के किसानों को अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचने में सुविधा हो सकें। वर्तमान भाजपा सरकार का सडक़,स्वास्थ्य,शिक्षा व पेयजल व मूलभूत सुविधाआें की आेर कोई ध्यान नहीं है। यही वजह है कि लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को शिमला ग्रामीण क्षेत्र के सुन्नी तहसील के सराज के ढूमेहर में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से चुनावों के दौरान भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आह्वान करते किया है। उनका कहना हे कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों से आज देश प्रदेश बर्बादी के कगार पर खड़ा है। प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है,जिससे करोड़ो रूपए का लेनदेन हुआ और युवाआें के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस मामलें की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस दौरान इस क्षेत्र में 10 लाख रुपयों के विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र को सुविधा पूर्ण बनाने का है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों का उनको दिए जा रहे समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य कुमारी रीना,नीम चंद वर्मा,हेम दास पाल,कर्म चंद,कमल प्रकाश,नेक चंद,पर्णिका मधु,सत्या वर्मा,लेखराम कौंडल,घनश्याम, नोक राम वर्मा,देव राज,जोगिंद्र व नारायण हिमराल के अलावा डुमेहर पंचायत और आसपास के लोग उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :