Monday, January 12, 2026

शिमला की भट्ठाकुफर मंडी 3500 में बिकी स्पर सेब की एक पेटी

कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन पकडऩे लगा रफ्तार

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल में अब सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में हिमाचल सेब की डिमांड बढऩे लगी है।  फल मंडियों में स्पर वैरायटी के सेब के बागवानों को ऊंचे दाम मिलने लगे है। रविवार को शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में स्पर सेब के एक पेटी 3500 रूपए में बिकी।

सूबे के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोर पकडऩे लगा है। प्रदेश व देश की फल मंडियों में सेब की आमद बढऩे लगी है। बाहरी राज्यों से सेब के खरीदार मंडियों में पहुंचने शुरू हो गए है। फल मंडियों में सेब सीजन के शुरूआती दौर में सेब के दामों में उछाल आ गया है। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में  हर रोज करीब तीन हजार सेब की पेटियां पहुंच रही है। इसके अलावा सोलन व परवाणु मंडी के अलावा पंचकूला मंडी में भी सेब डिमांड बढऩे लगी है। रविवार को शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी कोटखाई क्षेत्र से स्पर वैरायटी का सेब पहुंचा। स्पर सेब की एक पेटी का दाम 3500 रूपए रहा। लिहाजा बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद जगी है। इससे पहले बागवानों को फल मंडियों में टाइडमेन सेब के भी ऊंचे दाम मिले है। वहीं अगस्त के  के दूसरे हफ्तें में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से रॉयल वेरायटी का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। रॉयल सेब की देशभर में सबसे अधिक डिमांड रहती है। रॉयल सेब  में जूस ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।     

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles