Saturday, April 11, 2026

भट्ठाकुफर फल मंडी 3700 में बिकी माईपुल के स्पर सेब की एक पेटी

मंडियों में बागवानों को मिल सेब के अच्छे दाम

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल के बागवानों  के लिए राहत भी खबर। सेब सीजन के शुरूआती दौर में बागवानों को उनके उत्पाद के अच्छे दाम मिलने लगे है।  सूबे के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सेब तुड़ान जोरों पर चल रहा है। स्पर वैरायटी सेब की प्रदेश व देश की फल मंडियों में डिमांड बढऩे लगी है। सोमवार को शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी स्पर वैरायटी की एक पेटी 3700 रूपए में बिकी।

हिमाचल में अब सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में स्पर वैरायटी के सेब के बागवानों को अच्छे दाम मिलने लगे है। सोमवार को माईपुल (सैंज) से स्पर वैरायटी का सेब भट्ठाकुफर फल मंडी में पहुंचा। बाहरी राज्यों से  आए खरीददारों ने इस सेब को हाथों हाथ लिया। मंडी में स्पर सेब की एक पेटी के दाम 3700 रूपए रहे।   लिहाजा इस बार बागवानों को सेब के ऊंचे दाम मिलने के उम्मी जगी है। इससे पहले रविवार को भट्ठाकुफर फल मंडी स्पर सेब की एक पेटी 3500 रूपए में बिकी थी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles