Saturday, April 11, 2026

करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने की आत्महत्या

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व करसोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मस्तराम ने सोमवार को सुंदरनगर के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सुंदरनगर के एक निजी होटल में किराया पर कमरा लिया था। सोमवार को 1200 बजे उन्होंने चेक आउट करना था। लेकिन काफी देर तक वे कमरे से बाहर नहीं निकले तो  होटल के कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीें मिला। बाद में कमरे को दूसरी चाबी से खोला गया। कमरे में अपना शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles