Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने शिकावरी में 8 करोड़  लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र स्थित शिकावरी में देव विष्णु मतलोरा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को उनके घरद्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत शिकावरी में 5$12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से किसान नकदी फसलों की खेती का विकल्प चुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्घि सुनिश्चित होगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां प्रत्येक गांव के अपने देवता होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देव संस्ति न केवल अद्वितीय है, बल्कि प्रदेश के लोगों का जीवन में इसका बहुत प्रभाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना जैसी कई योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 400 करोड़ रुपए की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने में 1300 करोड़ रुपए व्यय कर रही है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मंडी जिला की थुनाग तहसील के शिकावरी में आठ करोड़ रुपये से अधिक लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत शिकावरी में 5.12 करोड़ रुपए लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना, एलआेपी शिकावरी में 66 लाख रुपए से जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन और शिकावरी में 1.05 करोड़ रुपए से निर्मित जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया। उन्होंने जल शक्ति निरीक्षण कुटीर के परिसर में देवदार का पौधरोपण भी किया। उन्होंने  शिकावरी गांव के खेड़ी में बखाली खड्ड के ऊपर 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 35 मीटर स्पेन जीपयोग्य पुल और रत्ती धार में 39 लाख रुपए से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक केन्द्र लेहथाच का शिलान्यास किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles