Sunday, April 12, 2026

भाजपा का मंत्र सबका साथ, सबका विकास: सुरेश कश्यप

हिमाचल आजकल

शिमला।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को सिविल अस्पताल सराहन में लगे सोलर लाइट व सोलर गीजर, 123. 53 लाख रूपए की लागत से बना भुरेश्वर महादेव संपर्क मार्ग, उप तहसील भवन नारग और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला भरोग के 4 कमरों  का लोकार्पण किया।  उन्होंने  ने लाना कसार में स्वास्थ्य उप केंद्र का भी शुभारंभ किया और भुरेश्वर मंदिर के पास नेचर पार्क का शिलान्यास किया।

सुरेश कश्यप ने कहा कि जयराम सरकार सिरमौर के समग्र विकास में उत्ष्ट कार्य कर रही है।  सिरमौर ने विकास के मामले में तेजी से वृद्घि देखी है और इसका कारण यह है कि हिमाचल में भाजपा की एक उत्तरदायी सरकार है। भाजपा नेता स्थानीय जनता की जरूरतों से वाकिफ हैं। उनका कहना है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि आम जनता के  संपर्क में हैं और भाजपा आत्मानिर्भर भारत के निर्माण के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के आदर्शों के लिए प्रतिबद्घ है।  सरकार समाज के गरीब और हाशिए के वर्गों के समग्र कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं  के माध्यम से देश के सभी नागरिकों के लिए बुनियादी  आवश्यकताओं  को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। इस मौके पर विधायक रीना कश्यप, चेयरमैन बलदेव भंडारी और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles