हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन ने मैसर्स सौलरवर्ल्डज एनर्जी सोल्यूमशन प्राईवेट लिमिटेड के साथ जालौन जिले के गुरहा में 75 मेगावाट की सौर परियोजना तथा कानपुर देहात जिले के गुजराई में 50 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए ईपीसी अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।
एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बताया कि यह 690$ 75 करोड़ रुपए के ईपीसी अनुबंध प्रारंभ से अंत तक कमीशन करना तथा दो वर्षों के लिए सौर पीवी संयंत्रों का प्रचालन और रखरखाव शामिल है। 75 मेगावाट की सौर परियोजना की अनुबंध मूल्यव 410$75 करोड़ रुपए और 50 मेगावाट की सोलर परियोजना का अनुबंध मूल्यौ 280 करोड़ रुपए है। अनुबंधों परी एस$ पी$ बंसल, निदेशक (सिविल) एसजेवीएन, अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त) एसजेवीएन, सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत), एसजेवीएन की उपस्थिति में एसजेवीएन के कार्यकारी निदेशक(ईसीडी), सलिल शमशेरी व मैसर्स सोलरवर्ल्डस के निदेशक कार्तिक तेलतीया द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर एसजेवीएन तथा मैसर्स सोलरवर्ल्डत के वरिष्ठल अधिकारी भी उपस्थिति थे। दोनों परियोजनाओं को अप्रैल, 2023 तक कमीशन किया जाना निर्धारित है। उन्होंने कहा कि टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से उत्तर प्रदेश नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा इन परियोजनाओं को एसजेवीएन को आबंटित किया गया था।
नंद लाल शर्मा ने आगे बताया कि एसजेवीएन ने इन दोनों सौर परियोजनाओं के लिए 2$98 प्रति यूनिट का टैरिफ प्रस्तावित किया है और इन परियोजनाओं से उत्पन्न विद्युत का क्रय यूपीपीसीएल द्वारा 25 वर्षों के लिए किया जाएगा। गुरहा परियोजना 24$ 22 फीसदी क्षमता उपयोग कारक (सीयूएफ) के साथ सालाना 159 एमयू ऊर्जा उत्पन्न करेगी और गुजराई परियोजना 24$ 20 फीसदी के सीयूएफ के साथ सालाना 106 एमयू ऊर्जा का उत्पादन करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :