Sunday, April 12, 2026

सेंज घाटी हादसे के प्रभावित परिवारों से मिली प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को मंडी  संसदीय क्षेत्र के तहत कुल्लू जिला की सेंज घाटी में हुए बीते दिनों दर्दनाक बस हादसे में मारे गए शोकाकुल लोगों के परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को निजी तौर से नकद राहत राशि भी प्रदान की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देगी।

इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने बस हादसे की जगह का निरीक्षण करते हुए सडक़ की खस्ता हालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सडक़ो के ढंगों की आेर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व सैंज घाटी में जल विद्युत परियोजना अधिकारियों से इस क्षेत्र में सडक़ों के रखरखाव और समय समय पर सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के विशेष उपाय किये जाने चाहिए। उन्होंने इस कार्य मे परियोजना अधिकारियों से भी सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि सडक़ किनारे किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए पैराफिट लगाए जाने चाहिए। प्रतिभा सिंह ने इस दौरान प्रतिभा सिंह ने स्थानीय लोगों की मांग पर अति दुर्गम पंचायत गाड़ा पारली में सडक़ निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 2 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles