शिमला ग्रामीण के विधायक विधायक विक्रमादित्य सिंह भी होंगे शामिल
हिमाचल आजकल
शिमला। जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के सेब बागवानों की बढ़ती समस्यों को लेकर 16 जुलाई से कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को सरकार के खिलाफ हालाबोला जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी शामिल होंगे। जबकि इस दौरान रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझकर कर सेब बागवानों की उपेक्षा कर रहें है। प्रदेश में पांच हजार करोड़ की सेब आर्थिकी पर आज जो संकट के बादल छाए है। वह सब भाजपा सरकार की बागवानों के प्रति नकरात्मक सोच का ही नतीजा है। अतुल शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सोची समझी रणनीति के तहत सेब बागवानी की कमर तोड़ रही है। सेब की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद से लेकर कीटनाशक व फफूंदनाशक दवाएं भी आज बागवानों को महंगी दरों पर खरीद करनी पड़ रही है।इसी तरह पेकिंग के लिये ट्रे और कार्टन पिछले साल की अपेक्षा इस साल दोगुना दाम पर बागवानों को खरीदने पड़ रहे है।


| All Rights Reserved | Website By :