Sunday, April 12, 2026

मंहगाई व बेरोजगारी के मुदुदे पर भाजपा नेता चुप : विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण के जनोल में जन समस्याओं को सुना

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं  को दूर करना उनका मुख्य उद्देश्य है।  किसी भी समस्या के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले है। उन्होंने कहा कि जो प्रेम व सेवाभाव वीरभद्र सिंह पीछे छोड़ कर गए है उसी विरासत को वह आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहें है। उन्होंने बुधवार को विधायक आपके द्वार के तहत शिमला  ग्रामीण के जनोल में लोगों की समस्याओं को सुना।

विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होना है।  भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कभी कोई बात नही करती।  उनका कहना है कि  कांग्रेस सत्ता में आते ही लोगों की समस्यों को दूर करेगी।  कांग्रेस प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करते हुए उनकी पुरानी पेंशन को लागू करेगी। कांग्रेस विधायक  ने इस दौरान क्षेत्र की लोगों की समस्याआें को सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने  इस अवसर पर स्थानीय लोगों की विभिन्न विकास कार्य के लिए 10 लाख रूपए के प्रदान करने की घोषणा की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles