भोरंज में राज्य विद्युत बोर्ड का मण्डल, समीरपुर में जल शक्ति विभाग का उप-मण्डल व भोरंज में सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को जिला हमीरपुर की भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंज्याण में लगभग 90 करोड़ रुपए लागत की 23 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कंज्याण में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भोरंज में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का मंडल और समीरपुर में जल शक्ति विभाग का उप-मण्डल खोलने, भोरंज में सब जज कोर्ट खोलने, भोरंज में सैनिक विश्राम गृह खोलने, पंजोट में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय लदरौर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला खतरवार्ड, नगरोटा गजियां तथा जोर कोटा को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में विज्ञान और वाणिज्य कक्षाएं तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुकड़ में वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने डेरा परोल में खेल छात्रावास खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने बालवनी और टिक्कर में खाद्यान्न गोदाम खोलने की घोषणा की। उन्होंने बराड़ में आयुर्वेदिक औषधालय तथा कराह में स्वास्थ्य उप-केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के अन्तर्गत आने वाले बाहन्वीं, टिक्करी मिन्हासा, यान्वी, दयोग, बगवाड़ा, लदरौर और अमन में स्थित पशु औषधालयों को सभी अपेक्षित मापदण्ड पूर्ण होने की स्थिति में नियमित औषधालय में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आेपन जिम स्थापित करने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने 90 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनाआें के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। यह दर्शाता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताआें ने विकास के मामले में इस क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की और अब यह नेता क्षेत्र में हो रहे समग्र विकास को पचा नहीं पा रहे हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता विकास के मामले में प्रदेश की जनता के गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपार स्नेह से प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 800 करोड़ रुपए की विशेष सहायता प्रदान करने के अलावा प्रधानमंत्री ने केन्द्र की सभी परियोजनाआें के लिए वित्तपोषण के 90:10 के औसत को बहाल कर प्रदेश के विशेष श्रेणी के दर्जे को बहाल किया है। इसके अतिरिक्त, वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मण्डी में आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने 10 हजार करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी से सम्बन्ध रखने वाले प्रधानमंत्री वैश्विक मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में कुछ कांग्रेसी नेता अपना आपा खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इन नेताआें को समय आने पर मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कांग्रेसी नेताआें पर प्रदेश के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेसी नेताआें के लुभावने वादों के बहकावे में नहीं आएगी।
बेरोजगारी के लिए पिछली कांग्रेस सरकार की खराब नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने युवाआें को रिकर्ड रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चिटों पर रोजगार दिया जाता था, जबकि वर्तमान राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने लीला देवी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की
इससे पहले, जय राम ठाकुर ने जाहू में 3.70 करोड़ रुपए लागत से निर्मित 33.11केवी उप-केन्द्र, उठाऊ जलापूर्ति योजना जखयोल द्वितीय और उठाऊ जलापूर्ति योजना करोटा के अन्तर्गत आंशिक रूप से शामिल आबादी के लिए 2.81 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील भोरंज में 12.63 करोड़ रुपए लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना मलियां सधरैण के पहले चरण से चौथे चरण के सुधार एवं संवर्द्धन कार्य, गांव जिजवीं में 5.16 करोड़ रुपए की लागत से सम्पर्क सडक़ के उन्नयन, 2.86 करोड़ रुपए से बस्सी बदयाना लावनी और मनोह सडक़ के उन्नयन, 5.22 करोड़ रुपए की लागत के कांगू गलू से अमरोह वाया कलाहू सडक़ के उन्नयन, 3.56 करोड़ रुपए की लागत के भरेड़ी भौर सुलगाण सडक़ के उन्नयन, 2. 65 करोड़ रुपये से गांव धिरड़ वाया दादू बडोह के सम्पर्क मार्ग, हमीरपुर जाहू सडक़ पर सीर खड्डबोटी खड्ड पर 4.52 करोड़ रुपए से निर्मित गर्डर सिंगल लेन पुल, बधानी में 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप-केन्द्र भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोरंज में 10 लाख रुपए से निर्मित कोविड केयर केन्द्र और भोरंज में 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्लांट हैल्थ क्लीनिक का लोकार्पण किया। उन्होंने भोरंज में अग्रिशमन चौकी का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने भोरंज निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 7$ 06 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने वाले कुनाह खड्ड के चौनलाइजेशन कार्य, तहसील भोरंज में 3$ 88 करोड़ रुपए लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना मलियां सधरियाण के दूसरे चरण, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 2.18 करोड़ रुपए लागत के जल एवं स्वच्छता समिति केन्द्र के निर्माण कार्य, भोरंज में 23. 62 करोड़ रुपए लागत के 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल, 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भोरंज में 55 लाख रुपये लागत सेे 50 बिस्तरों पर कोविड के लिए ट्यूबिंग सहित मैनिफोल्ड सिस्टम उपलब्ध करवाने और कोविड रोगियों के लिए नवनिर्मित ब्लक में अक्सीजन गैस पाइपलाइन, 95 लाख रुपए लागत के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चम्बोह, भोरंज में 2.06 करोड़ रुपए लागत के मंडलीय कार्यालय भवन, लोक निर्माण विभाग भोरंज के कर्मचारियों के लिए 2.51 करोड़ रुपए लागत के आवास, राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरंज स्थित तरक्वाड़ी में 1.01 करोड़ रुपए की लागत के पुस्तकालय भवन और राजकीय डिग्री महाविद्यालय भोरंज में 1.21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम का शिलान्यास किया।


| All Rights Reserved | Website By :