Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी

हिमाचल आजकल

शिमला, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट कर, उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने इस दौरान राज्य के विकास में उनके मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त किया।

इससे पहले, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने भी राजभवन पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

राज्यपाल ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर राजभवन में यज्ञ का आयोजन किया और परिसर में एक चिनार का पौधा लगाया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के साथ वार्तालाप करते हुए राज्य के लोगों का उनके सहयोग और विभिन्न कार्यों में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका एक वर्ष का कार्यकाल सुखद और संतोषजनक रहा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles