Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस नेताओं की असंसदीय भाषा स्वीकार्य नहीं : रणधीर

 मुकेश अग्रिहोत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए

हिमाचल आजकल

 शिमला। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त डोज देने की घोषणा की है। केंद्र ससरकार यह फैसला सराहानीय है।  इस निर्णय से  देश के करोड़ों लोगों को लाभ होगा। वे वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उनका कहना है कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों ने जनता के पक्ष में कई अहम फैसले लिए हैं और यही सबसे बड़ा कारण है कि कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा से डरते हैं। जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। रणधीर ने कहा कि कांग्रेस आलोचना की राजनीति कर रही है जो सफल नहीं है क्योंकि हिमाचल की जनता हकीकत जानती है।  उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री द्वारा की गई व्यक्तिगत टिप्पणी निंदनीय है, उन्हें अपनी  रैलियों में इस्तेमाल की गई असंसदीय भाषा के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खिमी राम का पार्टी छोडऩा दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन भाजपा ने हमेशा उन्हें उचित सम्मान दिया।  खिमी एक समय मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी ने उनके लिए सब कुछ किया, एेसा लगता है कि कांग्रेस में शामिल होने का उनका अपना महत्वाकांक्षी और व्यक्तिगत एजेंडा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles