Sunday, April 12, 2026

सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा महिला मोर्चा : वानथी श्रीनिवासन

हिमाचल आजकल

 शिमला। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा  सरकार की योजनसएं  समाज के सभी वर्गों   महिलाओं तक पहुंचाए। ताकि  महिला को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शुरू गई योजनाआें का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सुकन्या समृद्घि  जैसी बड़ी योजनाएं दी हैं।  विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ये योजनाएं बड़ा हथियार हैं।

उन्होंने वीरवार को भाजपा मुख्यालय चक्कर में हिमाचल महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों  बैठक में शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशीमधर सूद ने की और राज्यसभा सदस्य एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु गोस्वामी विशेष रूप में उपस्थित रही। वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा में काम करने वाली महिलाएं पूरे देश में सेवा कार्य कर रही हैं, जिसकी राष्ट्रीय नेतृत्व सराहना करता है।  जल्द ही हम हिमाचल में जिला स्तरीय सोशल मीडिया की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण में विश्वास करती है और आज भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में 5 राज्यसभा सदस्य हैं, यह महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। नागालैंड में महिला आरक्षण नहीं था लेकिन भाजपा ने वहां से राज्यसभा में एक महिला सांसद को भेजा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी और प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार में महिलाओं को काम करने के भरपूर अवसर मिले है और आगे भी मिलते रहेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles