Saturday, April 11, 2026

आरडी धीमान ने संभाला मुख्य सचिव का पदभार

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल सरकार के नए मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह फूलों का गुलदस्ता लेकर उन्हें बधाई देने सचिवालय पहुंचे।  आरडी धीमान ने रामसुभग सिंह को शाल और टोपी पहनाकर सममानित किया। सविालय में दिनभर आरडी धीमान को बधाई देने वालों का  तांता लगा रहा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वीरवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उद्योग आरडी धीमान को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। वहीं, रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव के पद से हटाकर प्रदेश सरकार में प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) बनाया गया।  मुख्य सचिव बने आरडी धीमान 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह  ऊना जिले के धलवाड़ी के रहने वाले हैं। इससे पहले अगस्त, 2021 में अनिल खाची को हटाकर रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव, जबकि खाची को राज्य चुनाव आयुक्त बनाया गया । रामसुभग सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles