जुब्बल नावर कोटखाई ब्लॉक युवा कांग्रेस ने कोटखाई में निकाली आक्रोश रैली
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई ब्लॉक युवा कांग्रेस ने कार्टन, ट्रे सहित अन्य पैकेजिंग सामग्री के दामों में बेहताशा वृद्घि को लेकर कोटखाई में बागवान आक्रोश रैली निकाली। रैली को संबोधित करते हुए ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते 5000 करोड़ रूपए की आर्थिकी पैदा करने वाले सेब उद्योग पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बीते दो वर्षो से लगातार पैकिंग सामग्री में अप्रत्याशित 40 से 50 फीसदी की वृद्घि हो गई हैं। पिछले वर्ष के मुकाबलें इस बार कार्टन में 5 से 10 रुपए जबकि प्रति बंडल ट्रे में 200 रूपए की अप्रत्याशित वृद्घि हुई हैं। निजी कंपनियां पैंकिग सामग्री के दाम बढऩे का कारण केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दर में 12 फीसदी से 18 फीसदी वृद्घि को बताकर पल्ला झाड़ रही हैं। हिमफेड व एचपीएमसी के माध्यम से कार्टन व ट्रे पर राज्य सरकार जीएसटी की दर को घटाने की बात कह रही हैं जो कि मात्र जुमला हैं।

उन्होंने कहा कि 95 फीसदी बागवान निजी विक्रेताओं से पैंकिग सामग्री खरीदते हैं ऐसे में निजी विक्रेताओं द्वारा बेची जा रही पैंकिग सामग्री को छोड़ हिमफेड व एचपीएमसी के माध्यम से उपलब्ध हो रही पैकिंग सामग्री पर जीएसटी दर घटाने की बात बागवानों के साथ भद्दा मजाक हैं। बागवान आक्रोश रैली के बाद ब्लॉक युवा कांग्रेस ने एसडीएम कोटखाई के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गुमान सिंह, प्रताप चौहान, जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्षा रेखा चौहान, नगर पंचायत कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष राविन्दर चौहान, पूर्व ब्लक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम कंवर, पंचायत समिति सदस्य महावीर काल्टा, कमलेश ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस महासचिव राहुल शान्टा, एनएसयूआई जिला सोलन के अध्यक्ष तुषार स्तान, जिला युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुलशन दीवान, एनएसयूआई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर क्लान्टा, शिमला लोकसभा क्षेत्र कर्डिनेटर (सोशल मीडिया) रिशु तेजटा, जिला युवा कांग्रेस के सचिव दीक्षित भारद्वाज, प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के समन्वयक अतुल चौहान, जुब्बल नावर कोटखाई सोशल मीडिया के समन्वयक धरवेन्दर बचटा व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :