हिमाचल आजकल
शिमला। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दे रही है। जिसके फलस्वरूप महिला सशक्तिकरण में हिमाचल प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन कर उभरा है।प्रदेश की ग्रामीण महिलाआें की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ-साथ स्वयंसहायता समूह की महिलाआें को खाद्य सुरक्षा तथा आजीविका के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश में मुख्यमंत्री एक बीघा योजना क्रियान्वित की जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पिछले साल 21 मई को इस महवकांक्षी योजना का शुभारंभ किया था। प्रदेश में वर्ष 2020-21 में इस योजना के तहत 11,254 कार्य स्वीकृत किए गए जिनमें से 1,690 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक विभिन्न कार्यों पर लगभग 17. 91 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके है। वर्ष 2021-22 के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस योजना के तहत 2281 कार्य स्वीकृति किए गए, जिनमें से 1045 का कार्य आरम्भ किए जा चुका है और चालू वित्त वर्ष में अब तक 852 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। प्रदेश में इस वर्ष अब तक 4 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हंै।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाआें तथा स्वयंसहायता समूहों से जुड़ी महिलाआें को आर्थिक रूप से सु²ढ़ करने के साथ-साथ उन्हें बैकयार्ड किचन गार्डंिनंग के लिए प्रशिक्षित करना है। यह योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मनरेगा के बीच एक अभिसरण योजना है और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत बने स्वयं सहायता समूह की कोई भी महिला सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकती है। इस योजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह एक लाख रुपए का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के तहत प्रदेश में भूमि सुधार, नर्सरी उत्पादन, फलदार वृक्षारोपण, केंचुआ खाद गढा निर्माण, अजोला पिट निर्माण, सिंचाई और जल संचयन संरचना निर्माण और गौशाला निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।


| All Rights Reserved | Website By :