Monday, January 12, 2026

बागवान त्रस्त, खाद उपलब्ध करवाने सरकार नाकाम: रोहित ठाकुर

बागवान त्रस्त, खाद उपलब्ध करवाने सरकार नाकाम: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। खाद की सप्लाई न मिलने से पूरे प्रदेश के साथ सेब बहुलीय क्षेत्रों में खाद के गोदाम खाली पड़े हैं।  यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने जुब्बल के शराचली क्षेत्र में  जन आभार कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कागजों में स्टॉक दिखा रही हैं जबकि हकीकत यह हैं कि पूरे प्रदेश में सरकारी डिपुआें में खाद उपलब्ध नहीं हैं। प्रदेश में खाद की मांग अधिक है जबकि सप्लाई काफी समय से बंद पड़ी है।  रोहित ठाकरु ने कहा कि नवंबर व दिसंबर के महीनें में बागवान सेब के पेड़ों में खाद डालने का काम करते हैं लेकिन सरकारी  डिपुआें में खाद न मिलने से  बागवानों की चिंता बढ़ गई है।  केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की आय को 2022 तक दोगुनी करने का वायदा कर 2014 में सत्ता में आई थी जबकि पिछले 7 वर्षों के कार्यकाल में खाद, कीटनाशक व फफूंदनाशक दवाइयों के दामों में बढ़ोतरी के साथ साथ अनुदान भी बंद कर दिया है जिसके चलते कृषि पर लागत दोगुनी बढ़ गई है।  उनका कहना है कि  सेब में उपयोग होने वाली  12:32:16 औरा 15:15:15 खाद केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल 2013-14 में  1026 व 954 रुपए प्रति बैग मिला करती थी। लेकिन केंद्र की  भाजपा सरकार ने 32 फीसदी व 21 प्रतिशत की वृद्घि कर दी है और अब इन खादों का मूल्य बढक़र 1450 रुपए व 1154 रुपए प्रति बैग हो गया है।

रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार ने सेब बहुलीय क्षेत्रों में 12:32:16 औरा 15:15:15 खाद बागवानों को तुरंत उपलब्ध करवाई जाए।  भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी  करारी हार से जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि 2022 में भाजपा सरकार सत्ता से बाहर होगी और प्रदेश में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने  ने जन आभार कार्यक्रम में शराचली की जनता का उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद और जन समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles