हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते देख भाजपा का कुनबा विखरने लग गया है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहें है। इस कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य व जाखू वार्ड के पूर्व भाजपा पार्षद मनोज कुठियाला अपनी पत्नी शोभा सहित उनके 60 समर्थक कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में अपनी पूरी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए है और अब वह कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस विशेष तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है,जिन्हें कभी भुलाया नही जा सकता। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया और उनके कांग्रेस में शामिल होने के फैंसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है। नगर निगम चुनावों के बाद विधानसभा चुनाव होने है इसके लिए उन्हें अभी से मैदान में उतरना है और पार्टी की जीत के लिए कार्य करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पहले की तरह इन दोनों चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराएगी। इस अवसर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह,महिंद्र चौहान,जितेंद्र चौधरी,आदर्श सूद, सुशांत कपरेट,वेद प्रकाश शर्मा,मनोज कुमार,अतुल गौतम,हरीश जनारथा, दिनेश चौधरी,नीरज बक्शी,गुलाब सिंह ठाकुर व जितेंद्र शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :