Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन की नराकास शिमला  की बैठक आयोजित

हिमाचल आजकल

शिमला। भारत सरकार द्वारा एसजेवीएन लिमिटेड के अध्घ्यक्ष व प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्घ्वयन समिति शिमला की छमाही बैठक का आयोजन एसजेवीएन लिमिटेड के परिसर में किया गया।   बैठक की अध्घ्यक्षता एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) श्रीमती गीता कपूर ने की।  बैठक में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की गई और भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्घ्त करने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि एसजेवीएन नराकास की राजभाषा गृहपत्रिका का प्रकाशन करेगा। इसका उद्देश्यण सदस्य  कार्यालयों की सृजनात्मकता व रचनात्मशक अभिरुचि को बढ़ावा देने के साथ साथ राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। पत्रितका के प्रकाशन का समस्तक दायित्वा एसजेवीएन निभाएगा।  इसके अतिरिक्तर बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नराकास समिति के सदस्ये कार्यालयों के सर्वश्रेष्ठ राजभाषा कार्य-निष्पादन के लिए एसजेवीएन सदस्य कार्यालयों को राजभाषा शील्ड से सम्मानित भी करेगा। 

इस अवसर पर  एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर ने अपने अध्घ्यक्षीय संबोधन में कहा कि सभी सदस्घ्य कार्यालय अपने अपने कार्यालय में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी गति को बनाए रखते हुए अधिकतम कामकाज हिंदी में  करने का प्रयास किया जाना चाहिए।  बैठक में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उप निदेशक(कार्यान्घ्वयन), नरेन्द्र सिंह मेहरा ने कहा कि शिमला स्थित नराकास का कार्यभार एसजेवीएन की अध्यक्षता में सराहनीय कार्य कर रही है एवं  इस नराकास समिति का कार्य बहुत प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर निगम के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), एस $पटनायक सहित सदस् -सचिव, नराकास  शिमला  मृदुला श्रीवास्तव उपस्थित थी।  समिति  की  बैठक में शिमला स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमोंव बैंकों से 42  वरिष्घ्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles