Sunday, April 12, 2026

संजौली वार्ड में कांग्रेस की बैठकप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिश जनारथा ने की बैठक की अध्यक्षता

हिमाचल आजकल

शिमला, राजधानी के संजौली में तीन वार्ड नॉर्थ ओक संजौली चौक, इंजनघर व ढिंगू धार वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वा

रा संजौली के जंज धर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिश जनारथा ने कर संजौली के तीनों वार्डों के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित कर मतदाता सूची जांच अभियान को गति दी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में आम जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता भाजपा सरकार की कुनीतियों से परेशान हो चुकी है, जिसके कारण विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को 4-0 करारी हार मिली और अब आने वाले चुनावों में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
इस बैठक में पूर्व महापौर नगर निगम मनोज कुमार व जैनी प्रेम, व्यापार मंडल संजौली के प्रधान अष्वनी सूद,   गोपाल शर्मा पूर्व प्रधान, बलजीत ठाकुर, अनीता ठाकुर, कुसुम वर्मा, गौरव शर्मा एवं रविन्द्र मंगा  सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व संजौली की प्रबुद्ध जनता सहित लगभग 500 लोगों ने भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles