भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने की बैठक में शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने हिमाचल सरकार के बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की।
बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी मौजूद थे। बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कामकाज पर व्यापक चर्चा हुई उन्हें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया।


| All Rights Reserved | Website By :