Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र कमेटी की बैठक आयोजित

हिमाचल आजकल

शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद लोक सभा की अध्यक्षता में हुई।
 इस बैठक में आगामी विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणापत्र बनाने सम्बन्धी चर्चा हुई और सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लिए जाएगे और उन पर चर्चा करके घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने जानकारी दी कि बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त, घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल डा0 धनी राम शांडिल, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, चुनाव रणनीति कमेटी की कनवीनर आशा कुमारी, कांर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, चुनाव प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, प्रचार व प्रकाशन कमेटी के अध्यक्ष सुधीर शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र राणा, पवन काजल, विनय कुमार, घोषणा पत्र कमेटी के उपाध्यक्ष आशीश बुटेल, घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया  ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles