Sunday, April 12, 2026

डा. अंजू बाला ने एसजेवीएन में आरक्षण नीति के कार्यान्वयन संबंधी मनीटरिंग बैठक की अध्यक्षता की

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य  डा. अंजू बाला ने आरक्षण नीति के कार्यान्वयन संबंधी मनीटरिंग बैठक की अध्यक्षता की।  इस अवसर पर एस$ के$ सिंह, निदेशक, एनसीएससी,  गीता कपूर निदेशक (कार्मिक), एस$ पी$ बंसल निदेशक (सिविल) व  सुशील शर्मा निदेशक (विद्युत) सहित निगम के सभी विभागाध्यएक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी इस बैठक में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक) ने अवगत कराया कि एसजेवीएन आरक्षण नीति के कार्यान्वयन संबंधी भारत सरकार के निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन कर रहा है। आज की तिथि तक पदों को भरने से संबंधित कोई बैकलग नहीं है तथा पदोन्नति से संबंधित कोई शिकायत प्राप्तं नहीं हुई है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि एसजेवीएन ने अपनी गतिविधियों को डा$ भीमराव अंबेडकर के विजन के साथ जोड़ा है और वह न केवल उपेक्षित वर्ग के लिए अपितु प्रत्येरक भारतीय के लिए एक महान दूरदर्शी नेता थे। अपने संबोधन में अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा. अंजू बाला ने कहा कि एसजेवीएन विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में सर्वोत्बष्टक प्रदर्शन कर रहा है और एसजेवीएन के कर्मचारी सामंजस्योता से अपना कार्य कर रहे हैं तथा प्रबंधन के साथ बेहतर सूझबूझ रखते हैं।   उन्होंने एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों और अनु$जाति के कर्मचारियों के साथ वार्तालाप किया तथा एसजेवीएन की आरक्षण नीति के कार्यान्वयन से वह संतुष्ट थी। एसजेवीएन की आरक्षण नीति के संबंध में विस्तािर से विचार-विमर्श किया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles