Sunday, April 12, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं से लिया जमीनी जायजा

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने अंतरराष्ट्रीय होटल ठियोग में आयोजित संगठनात्मक जिला महासू की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने की।  बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल भी मौजूद थे।

 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने जिला महासू के तहत आने वाले रोहड़ू, चौपाल, ठियोग, रामपुर और जुब्बल कोटखाई मंडलों की अलग अलग बैठक की।  बैठक में सभी मंडल पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। संगठन को मजबूत बनाने और बेहतर तालमेल से काम करने का रोडमैप भी रखा गया।  बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।  सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राज्य में आगामी चुनाव लडऩे के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं। भाजपा उन चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी जहां  हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने की आेर बढ़ रहे हैं। भाजपा एक जन संपर्क कार्यक्रम पर काम कर रही है जो हमारे वोट बैंक को बढ़ाने में फायदेमंद होगा। भाजपा के हर बूथ पर 100 से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिसने हमें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है।  देश में और हिमाचल में कांग्रेस की गणित कम हो रहा है और जल्द ही कांग्रेस गायब हो जाएगी।

इस मौके पर संजीव कटवाल ने कहा कि यह बैठक काफी जानकारीपूर्ण रही और हमें बहुत सारे उपयोगी इनपुट मिले हैं जो पार्टी के लिए फायदेमंद होंगे। हम पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी इनपुट पर काम करेंगे। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह हिमाचल के सभी जिलों का दौरा करेंगे, जहां वह मंडलवार इसी तरह की बैठकें करेंगे। यह मंथन संगठन के बेहतर परिणाम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष शशि बाला, कौल नेगी, नरेश शर्मा, नीलम सरायक और विधायक बलबीर वर्मा भी शामिल हुए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles