Sunday, April 12, 2026

सार्वजनिक वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन की सुविधा उपलब्ध करवाना ऐतिहासिक पहल : जय कुमार

हिमाचल आजकल

करसोग। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य व करसोग भाजयुमो के पूर्व महामंत्री विधानसभा क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता जय कुमार चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेशवासियों की सहूलियत के लिए एेतिहासिक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए राज्य परिवहन विभाग के व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और आपातकालीन बटन निगरानी केन्द्र का लोकार्पण किया। इस व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और आपातकालीन बटन निगरानी केन्द्र को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम 112 से जोड़ा गया है। इस प्रणाली में जब पैनिक बटन दबाया जाता है, तो सैटेलाइट के जरिए 112 पर एक सिग्रल प्राप्त होगा और संकट में फंसे व्यक्ति से सम्पर्क करने के साथ पुलिस को भी सूचित किया जाएगा।

भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय कुमार ने इस सुविधा का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर एवं प्रदेश भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में  महिलाओं  और बच्चों की सुरक्षा के ²ष्टिगत स्थापित किए गए इस निगरानी केंद्र के माध्यम से वाहनों की चोरी और वाहन दुर्घटनाओं का पता लगाना आसान हो जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles