Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति फाइनल करेगी उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस नेताओं को टिकट के लिए करना होगा आवेदन

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने वेशक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करना शुरू कर दिया हो पर इच्छुक उम्मीदवार को पहले टिकट के लिए आवेदन करना होगा। चुनाव लडऩे के इच्छुक नेता ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस या फिर सीधे प्रदेश कांग्रेस के पास भी आवेदन करते है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले  प्रदेश कांग्रेस टिकट के लेकर आवेदन मांगेगी। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के कई नेता अभी से टिकट के लिए गोटियां बिठाने में जुट गए है।

सूबे में नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनावी गतिविधियां शुरू हो जाएगी। इसी दौरान चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं से टिकट के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों को लेकर पैनल तैयार करेंगे। बाद में उम्मीदवारों  के पैनल को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में  शॉटलिस्ट किया जाएगा।  इसके बाद उम्मीदवारों के नामों पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति चर्चा करेगी और उमीदवारों के नामों को फाइनल करेगी। उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी लगाएगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते है कि विधानसभा चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है। टिकट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने में अभी करीब दो महीने का समय बचा है। अक्टूबर में टिकट के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद कई दौर की बैठक आयोजित की जाएगी। बहरहाल प्रदेश कांग्रेस के कई नेता टिकट पाने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से संपर्क साधने लगे है। अहम बात यह है कि टिकट आवंटन को लेकर प्रदेश कांग्रेस में घमासान मचने के भी आसार नजर आने लगे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles