हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बक्सर में 1320 मेगावाट के बक्सर थर्मल पावर प्लांट में इलेक्ट्रिक आेवरहेड ट्रैवलर क्रेन की कमीशनिंग और लो-प्रेशर हीटर की स्थापना का उद्घाटन किया। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने विभिन्न परियोजना घटकों के निर्माण और स्थापना गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
इस मौके पर नंद लाल शर्मा ने बताया कि परियोजना की प्रगति जोरों पर है। बयलर, एसटीजी-1, बयलर-2, चिमनी में संरचना और उपकरण स्थापना गतिविधियों और संयंत्र के अन्य शेष कार्य निर्माण के अग्रिम चरणों में हैं। बयलर-1 की सीलिंग गर्डर लिफ्टिंग का प्रमुख लक्ष्य पूरा हो गया है। आज की इस प्रगति के साथ, टर्बाइन और जेनरेटर की स्थापना के कार्यों में और तेजी आई है। अब हमारा फोकस बयलर-2 की सीलिंग गर्डर लिफ्टिंग और बयलर-1 के हाइड्रो टेस्ट शेड्यूल के प्रमुख लक्ष्य को प्राप्त करने पर है।
परियोजना स्थल पर परियोजना अधिकारियों और ठेकेदारों को संबोधित करते हुए नंद लाल शर्मा ने परियोजना को बिना लागत और समय आेवररन पर पूरा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मनोज कुमार, सीईआे (बीटीपीपी) के साथ परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 1320 मेगावाट की बक्सर थर्मल पावर परियोजना को एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 10,439. 09 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से कार्यान्वित किया जा रहा है। परियोजना की पहली और दूसरी इकाई क्रमश जून 2023 और जनवरी 2024 तक कमीशन की जानी है। कमीशन होने पर, परियोजना सालाना 9828. 72 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :