Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में बनाई रणनीति

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में रणनीति बनाई । रविवार को दिल्ली में हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के साथ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किए गए पर्यवेक्षक जल्द हिमाचल का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेने के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपेगें। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, राज्यसभा सांसद व हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अगिनहोत्री के अलावा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पदाधिकारीयों शामिल हुए ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles