हिमाचल आजकल
शिमला। भारत सरकार का विद्युत मंत्रालय 25 से 30 जुलाई तक आजादी का अमृत महोत्सव के भाग के रूप में, उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य तहत सप्ताह भर चलने वाला बिजली महोत्सव मना रहा है। नन्दा लाल शर्मा, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्यों के सभी 35 जिलों के 70 स्थानों के लिए नोडल एजेंसी है। इसके अतिरिक्त, एसजेवीएन हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात के 9 जिलों के 18 स्थानों पर बिजली महोत्सव का भी आयोजन कर रहा है। मंगलवार को एसजेवीएन ने यह समारोह का देश भर में कुल 15 स्थानों अर्थात हिमाचल प्रदेश के दो स्थानों, पंजाब के 10 स्थानों, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में एक-एक स्थान पर आयोजन किया।
नन्द लाल शर्मा ने अवगत कराया कि सप्ताह भर चलने वाले इन समारोहों की श्रृंखला में, मंगलवार को हिमाचल में, एसजेवीएन ने एचपीएसईबीएल और जिला प्रशासन के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में दो स्थानों किन्नौर स्थित रिकांगपीआे और मंडी स्थित सुंदरनगर में बिजली महोत्सव का आयोजन किया। इसी प्रकार, पंजाब में, एसजेवीएन ने बीईई, बीबीएमबी, पीएसपीसीएल और पंजाब के जिला प्रशासन के साथ अमृतसर, मोहाली, होशियारपुर, जालंधर, पठानकोट, भटिंडा, फाजिल्का, मलेरकोटला, मोगा, तरनतारन नामक दस स्थानों पर बिजली महोत्सव का आयोजन किया।


| All Rights Reserved | Website By :