बूथ स्तर पर की जाएगी कार्यकर्ताओं की तैनाती : हरीश जनारथा
हिमाचल आजकल
शिमला, 26 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने शिमला के संजौली से अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान की शुरूआत की। हरिश जनारथा ने कहा कि शिमला शहर में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान शिमला शहर के सभी 91 बूथों पर चलाया जाएगा। इसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उनकी तैनाती की जाएगी। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी के योगदान, कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत,, उद्देश्य और भाजपा सरकार की कुनीतियों के बारे में जनता को अवगत करवाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसनेदेश व प्रदेश को एक से बढक़र एक नेता दिए हैं, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी, लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटने व देश को बेचने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, बेसहारा व वंचित वर्ग के लोगों के लिए काम किया है, परंतु भाजपा केवल अपने चहेतों अडानी व अंबानी को लाभ पहुंचा रही है। हरीश जनारथा ने अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत संजौली, ढींगूधार व ईंजनघर वार्ड में बूथ कार्यकर्ताओं की तैनाती की। इस अवसर पर बलजीत ठाकुर, संजय श्रीवास्तव, यूथ कांग्रेस शिमला के अध्यक्ष संदीप चौहान सैंडी, यूवा नेता वीरेन्द्र बांश्टू, वीनू सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :